
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - आनंद भोई
महासमुंद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर महासमुंद जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष पहल की गई। यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग महासमुंद की संयुक्त टीम द्वारा बसना एवं सरायपाली क्षेत्र में स्कूल बस वाहनों का भौतिक निरीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
निरीक्षण अभियान के दौरान बसना क्षेत्र की 20 तथा सरायपाली क्षेत्र की 36 स्कूल बसों सहित कुल 56 बसों की गहन जांच की गई। जांच में 8 बसों में आवश्यक मानकों की कमी पाई गई, जिस पर संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध कुल 8,700 रुपये का समन शुल्क अधिरोपित कर कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्कूली बस चालकों एवं परिचालकों को बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए। बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन, वाहन की नियमित जांच, गति सीमा का पालन तथा बच्चों को सुरक्षित ढंग से स्कूल तक पहुंचाने और घर छोड़ने की समझाइश दी गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे। इस पहल से अभिभावकों में विश्वास बढ़ा है और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को मजबूती मिली है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

