रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
रायपुर और अटल नगर, नवा रायपुर के लिए 12 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित, संशोधित आदेश जारी
12 जून, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रायपुर और अटल नगर, नवा रायपुर के लिए 12 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित, संशोधित आदेश जारी

रायपुर और अटल नगर, नवा रायपुर के लिए 12 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित, संशोधित आदेश जारी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर एवं नवा रायपुर, अटल नगर के लिए स्थानीय अवकाश 09 अगस्त 2024 के स्थान पर 12 नवंबर 2024 को घोषित किया है। संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।

पंचांग वर्ष में 03 स्थानीय अवकाश की घोषणा सामान्य पुस्तक परिपत्र के तहत जिला स्तर पर कलेक्टर की ओर से की जाती है। नवा रायपुर, अटल नगर और रायपुर शहर के संबंध में यह घोषणा सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से की जाती है।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 09 अगस्त 2024 को प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्व से ही सामान्य अवकाश घोषित है। उल्लेखनीय है कि 09 अगस्त 2024 को पूरे प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अवकाश रहेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें