शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया शोक
28 जन, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
X post of cm vishnu dev sai

X post of cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रिपोर्ट: प्रशांत द्विवेदी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने X हैंडल पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री साय ने घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अजित पवार का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों और समर्थकों के लिए ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें