सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
सहकारी समिति के हड़ताली कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्रबंधक सहित 13 बर्खास्त, 3 के खिलाफ एफआईआर
17 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
paddy purchase centre

paddy purchase centre

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। धान खरीदी का हिस्सा न बनने वाले सहकारी समिति के हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। 3 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दी गई। 

धान खरीदी कार्य से इंकार करने वाले कर्मचारियों पर अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण क़ानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमगा समिति प्रबंधक मंजुला शर्मा, खोखली समिति प्रबंधक राकेश कुमार टंडन, धुर्रा बांधा समिति प्रबधक मूलचंद वर्मा, रोहांसी समिति प्रबंधक धर्मेन्द्र साहू, समिति प्रबंधक तिल्दा रामकुमार साहु को बर्खास्त किया गया है।

इसी तरह कसडोल विकासखंड के समिति गिरौद के विक्रेता नन्द कुमार पटेल, हसुआ के विक्रेता गोकुल प्रसाद साहु,थरगांव के विक्रेता ललित साहू, कटगी के विक्रेता रामस्वरूप यादव, चिखली के विक्रेता खेलसिंग कैवर्त्य कोसमसरा के विक्रेता अमित साहू, सरखोर के विक्रेता भीम साहु, लवन के विक्रेता रविकमल को बर्खास्त किया गया है। 

 

विकासखंड पलारी अंतर्गत समिति कोनारी के प्रभारी प्रबंधक राजेंद्र चंद्राकर, समिति रोहरा के कम्प्यूटर ऑपरेटर बीरेंद्र साहू और समिति रिसदा के विक्रेता टीका राम वर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने शाखा प्रबंधक को पत्र जारी किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें