
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ कई आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, तो कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और सुचारु कार्यप्रणाली से जोड़कर देखा जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद आईएएस भोस्कर विलास संधिपन को आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं रणवीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक पद से हटाकर बेमेतरा जिले के कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

