मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
08 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - सुनील चौहान

दुर्ग।  जीआरपी पुलिस ने शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से एक बांग्लादेशी नागरिक अजमीर शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से भारत में रह रहा था और मुंबई पुलिस से फरार होकर बांग्लादेश भागने की फिराक में था।

गोपनीय सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

मुंबई पुलिस से मिली गोपनीय सूचना के बाद दुर्ग जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर टीम तैनात की। ट्रेन के पहुंचते ही एस-1 कोच में दबिश देकर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने खुद को बांग्लादेश का निवासी बताया।

दलाल को 5,000 देकर भारत आया था

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह दलाल को ₹5,000 देकर अवैध रूप से भारत आया था। भारत आने के बाद वह करीब 11 महीने तक मुंबई में मजदूरी करता रहा। उसके खिलाफ नवी मुंबई थाने में मामला दर्ज है।

मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

जीआरपी ने बताया कि आरोपी के पास पासपोर्ट, वीजा या कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। उसने जनरल टिकट लेकर यात्रा शुरू की और टीटी से बात कर स्लीपर कोच में सीट ले ली थी। दुर्ग जीआरपी ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मुंबई पुलिस को दी है, जो अब औपचारिक पूछताछ के लिए दुर्ग पहुंच रही है।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

जीआरपी अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या अजमीर शेख का किसी बड़े नेटवर्क या अन्य सहयोगियों से संबंध है। मामले की जांच संवेदनशीलता के साथ जारी है।
 
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें