
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - मनमोहन नेताम
बिलासपुर । बुधवार को बिलासपुर जिले में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। जयरामनगर रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा रूट पर चल रही एक लोकल पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में अब तक कई यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही रेलवे के रिलीव अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत एवं बचाव दल घायलों को ट्रेन से निकालने का कार्य कर रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने तत्काल मेडिकल टीम को मौके के लिए रवाना किया है।
फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, वहीं हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

