
रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सोमवार को माता शाकम्बरी जयंती पर घड़ी चौक में आयोजित समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मरार पटेल समाज एक उद्यमी, संगठित और सुव्यवस्थित समाज है। अपने श्रम और उद्यम के आधार पर उनकी अलग पहचान बनाई है।
उपमुख्यमंत्री ने माता शाकम्बरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पटेल समाज के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर उन्होंने लोगों को सब्जियों का निशुल्क वितरण भी किया। उन्होंने बताया कि समाज के श्रम को बाड़ी में उत्पादन से लेकर देश के बड़े-बड़े बाजारों तक उनके उत्पादों को पहुंचा कर उचित प्रतिफल दिलाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शाकम्बरी बोर्ड का गठन किया था। जिसका बहुत अच्छा परिणाम हमें प्राप्त हुआ है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मरार पटेल समाज में सहकारिता की भावना हर व्यक्ति में विद्यमान है। जन जन और हर मन में स्वाभाविकता से बसे इस सहकारिता के भाव के साथ हमें आगे बढ़ना है और समाज एवं प्रदेश के विकास के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि माता की कृपा से सभी के घरों में धन-धान्य की वर्षा हो, खेत-खलिहान लहलहाते रहें। राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर गांव, गरीब, किसान और श्रमिक के उत्थान के लिए सतत प्रयास कर रही है।
समारोह में इनकी रही मौजूदगी
समारोह में राज्य मरार पटेल समाज के अध्यक्ष शंकर पटेल, राम कुमार पटेल, अशोक पटेल, परदेशी पटेल, केके पाटिल, ब्रम्हदेव पटेल, राजेन्द्र पटेल, मोतीराम पटेल, प्रमोद पटेल, बाकीराम पटेल, ईश्वर पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

