
रायपुर। राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्‘‘ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजभवन, भावपूर्ण सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका उपस्थित रहे। उन्होंने बाकी लोगों के साथ प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी देखा।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नई दिल्ली से किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। राजभवन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और एक स्वर में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया।
राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने राष्ट्रीय भावना और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना के साथ राष्ट्रीय गीत का सामूहिक रूप से गायन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

