
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन और कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था और पर्यावरण सुधार जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, बाहर से इलाज के लिए आने वाले लोगों के लिए बेहतर परिवहन सुविधा और संस्थागत वनों को बढ़ावा देने से संबंधित निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों, आश्रमों और अन्य शासकीय भवनों के आसपास वृक्षारोपण को प्राथमिकता दी जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित आवरण में भी वृद्धि हो सके।
राज्यपाल ने यह भी कहा कि एम्स और नया रायपुर के चिकित्सा संस्थानों में इलाज के लिए दूरदराज़ से आने वाले मरीजों और परिजनों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

