
रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करीब 18.38 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का सोमवार को भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम शिवनंदनपुर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में अधोसंरचना मद अंतर्गत 3.41 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें नकना तालाब घाट निर्माण, फुटपाथ निर्माण, अटल परिसर निर्माण, आरसीसी नाली निर्माण तथा बीटी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं। भटगांव से अनरगवा मार्ग (6.00 किमी) के चौड़ीकरण और निर्माण के लिए 878.50 लाख रुपए व पकनी से चेन्द्रा मार्ग (5.60 किमी) के चौड़ीकरण एवं निर्माण के लिए 618.63 लाख रुपए की स्वीकृति शामिल है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। शासन का उद्देश्य नागरिकों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाना और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

