
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में और जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनय कुमार प्रधान के नेतृत्व में सोमवार को जिला न्यायालय, बैकुंठपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 3,500 से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। करीब दो करोड़ रुपए का सेटलमेंट कराया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमृता दिनेश मिश्रा के मुताबिक कुल 12 खंडपीठ और राजस्व न्यायालय का 27 खंडपीठ का गठन किया गया था। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य 2 हजार 607 प्रकरण रखे गए थे, जिसमें से एक हजार 650 प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया, जिसमें 1,94, 54,275 रुपए का सेटलमेंट हुआ।
प्री-लिटिगेशन 5,721 प्रकरण रखे गए, जिसमें 1,888 प्रकरण निस्तारित हुए और 92 ,13,532 रुपए सेटलमेंट हुआ।
इस तरह राष्ट्रीय लोक अदालत में 8,328 प्रकरण रखे गए थे, जिसमें से 3,538 प्रकरणों का निराकरण हुआ और 2,16,67,807 रुपए का सेटलमेंट हुआ है।
इस अवसर पर व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी असलम खान, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी राजेश खलखो, अमन तिग्गा, देवाशीष तिग्गा उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

