शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
एमपी के सीएम यादव पहुंचे रायपुर, बोले - आज मुझे ऐसा लग रहा जैसे मैं अपने घर में हूं, छत्तीसगढ़ वायु की गति से आगे जा रहा
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
एमपी के सीएम यादव पहुंचे रायपुर, बोले - आज मुझे ऐसा लग रहा जैसे मैं अपने घर में हूं, छत्तीसगढ़ वायु की गति से आगे जा रहा

एमपी के सीएम यादव पहुंचे रायपुर, बोले - आज मुझे ऐसा लग रहा जैसे मैं अपने घर में हूं, छत्तीसगढ़ वायु की गति से आगे जा रहा

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव पहली बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए हुए हैं। वे यहां आकर इतने उत्साहित है कि, उन्होंने छत्तीसगढ़ की पवित्र धरती पर आना अपना सौभाग्य माना है। उन्होंने कहा, मैं 1989-90 में विद्यार्थी परिषद का प्रदेशमंत्री था और उसके पहले लंबे समय तक सहमंत्री था। मैं आज अपने पुराने मध्यप्रदेश में आया हूं, आज मुझे ऐसा लग रहा, जैसे मैं अपने घर में हूं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़  लगातार प्रगति कर रहा। मुझे इस बात का संतोष है की, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रगति कर रहा। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के सभी क्षेत्रों में काम करते हुए दृढ़संकलित हो कर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ वायु की गति से आगे जा रहा, मेरी अपनी ओर से बधाई शुभकामना।

कोर कमेटी की बैठक 

लोकसभा चुनाव को लेकर कोर कमेटी की बैठक एमपी के सीएम मोहन यादव ले रहे हैं। बैठक में रायपुर जिले के सभी विधायक शामिल हैं। इस बैठक में लोकसभा प्रत्याशी और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मौजूद हैं। बैठक में डॉ. मोहन यादव चुनाव में जीत का मंत्र दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शन भी दिया जा रहा है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें