
रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर के प्राचार्य सहित चार सहायक अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पीएम उषा मद से आवंटित राशि के दुरुपयोग और शासन के निर्धारित वित्तीय नियमों का पालन नहीं करने के आरोपों में कार्रवाई की गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेंद्र पटेल, सहायक प्राध्यापक भूषण जय गोयल, किशोर कुमार कोठारी, हरीश चंद बैद और नोहर राम के नाम शामिल हैं। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक, कार्यालय जगदलपुर निर्धारित किया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे प्रकरण की विभागीय जांच अलग से की जाएगी। जिससे दोषियों के विरुद्ध आगे कठोर कार्रवाई संभव हो सके। शासन के इस कदम को सार्वजनिक धन के दुरुपयोग पर शून्य सहनशीलता की नीति के रूप में देखा जा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

