
छत्तीसगढ़। सरगुजा जिले के विकासखंड, अंबिकापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवानगर में प्रसव को लेकर प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले खंड चिकित्साधिकारी और स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया गया है। प्रसूता का जमीन पर प्रसव किए जाने की घटना का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संज्ञान लिया था। घटना की जांच के निर्देश दिए थे। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद कार्रवाई की गई है।
जांच के दौरान बीएमओ, संस्था प्रभारी, बीपीएम, स्टॉफ नर्स, एएनएम एवं स्थानीय मितानिन उपस्थित रहे। जांच में सम्बन्धित सभी लोगों का बयान लिया गया। प्रसूता महिला और नवजात बच्चों को देखा गया। प्रसव को लेकर प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन राजवाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। रात्रिकालिन स्टॉफ द्वितीय एएनएम मीना चौहान को हटाकर आयुष्मान मंदिर रेवापुर में कार्यादेशित किया गया। स्टॉफ नर्स कन्या पैंकरा बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थीं, उनकोको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, निलंबन अवधि में वह मुख्यालय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में संबद्ध रहेंगी। निलबंन अवधि में संबंधित को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए है, कि भविष्य में भी ऐसी गंभीर लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मरीजों के मानवीय पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

