
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट – मनोज श्रीवास्तव
एमसीबी। खड़गवां जनपद में विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्यामबिहारी जायसवाल शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने तीन ग्राम पंचायतों में गौरव पथ निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। प्रत्येक गौरव पथ पर लगभग 41.72 लाख रुपये की लागत आएगी, जबकि कुल मिलाकर इन सड़कों के निर्माण पर 1 करोड़ 25 लाख 16 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। गौरव पथ बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, साथ ही लोगों को स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री जायसवाल ने ग्राम रतनपुर में 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पक्की नहर परियोजना का भी शुभारंभ किया। यह नहर किसानों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी, जिससे उन्हें पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिलेगी और फसल उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इस परियोजना को वर्षों बाद मिली राहत बताते हुए खुशी जाहिर की। मंत्री के आगमन पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इन विकास कार्यों को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पहल बताया।
क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
“हमारी सरकार ग्रामीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खड़गवां जनपद में सड़क, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लगातार धनराशि स्वीकृत की जा रही है। आने वाले समय में और भी बड़े विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।” इन विकास योजनाओं के शुरू होने से खड़गवां जनपद के ग्रामीण इलाकों में न केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

