रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
गोधन न्याय योजना की गोबर खाद करेगी क्रय एनटीपीसी कोरबा
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
गोधन न्याय योजना की गोबर खाद करेगी क्रय एनटीपीसी कोरबा

गोधन न्याय योजना की गोबर खाद करेगी क्रय एनटीपीसी कोरबा

N
डेस्क रिपोर्टर

कोरबा, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना गौधन न्याय योजना ग्रामीण अंचल में लोगो को आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से लागू की है, जिससे लोग आत्मनिर्भर होकर अच्छी खासी आमदनी कर रहे है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ यह योजना शहरी क्षेत्रों में भी काफी मिल का पत्थर साबित होती दिख रही है। 


कोरबा जिले के एनटीपीसी संस्थान सामाजिक उत्थान एवं आर्थिक विकास के लिए सदेव प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना के तहत अपना सामाजिक दायत्व निभाते हुए एनटीपीसी कोरबा के द्वारा कोरबा नगर निगम से 75 क्विंटल गोबर जैविक खाद क्रय करेगी। एनटीपीसी कोरबा इस खाद को अपने वन क्षेत्र के वृक्षारोपण में इस्तेमाल करेगी। ताकि वृक्षारोपण के इस कार्य मे जैविक खाद के उपयोग के साथ-साथ सरकार की योजना का भी प्रचार हो सके।

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की सहभागिता से कराये जा रहे सघन वृक्षारोपण के लिए एनटीपीसी कोरबा का पर्यावरण प्रबंधन समूह इस खाद का प्रयोग किया जा रहा है। एनटीपीसी कोरबा पर्यावरण संरक्षण को लेके सजग है एवं सतत प्रयत्नशील है। आपको बता दे कि प्रदेश सरकार जैविक कृषि को लेकर लगातार प्रत्यनशील है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें