
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के प्रतीक स्वरूप सम्मान बैज लगाया। वहीं, मुख्यमंत्री ने सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण के लिए अंशदान किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे वीर सैनिकों और उनके परिवारों के त्याग, साहस और राष्ट्रसमर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। देश की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे जवानों का योगदान अतुलनीय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिवस का संदेश है कि राष्ट्र की रक्षा में लगे हमारे जवानों और शहीद परिवारों के प्रति हम सभी अपनी जिम्मेदारी समझें और उनके कल्याण के लिए सहयोग की भावना से आगे आएं। ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने संचालनालय सैनिक कल्याण की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

