
रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य मंत्रियों ने धान खरीदी केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराई। धान खरीदी महापर्व का विधिवत शुभारंभ करने के साथ वहां की व्यवस्थाएं देखीं।
कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित महराजपुर धान उपार्जन केंद्र में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने परम्परागत रूप से तौल यंत्रों की पूजा-अर्चना कर, किसानों का तिलक करते हुए श्रीफल भेंट किया। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत कर किसानों का उत्साहवर्धन किया।
उपमुख्यमंत्री ने किसानों से चर्चा की और उपार्जन केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, टोकन व्यवस्था व खरीदी प्रक्रिया का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करते हुए किसानों के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिससे किसानों को लाभ, सुचारू व्यवस्था और समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा।
- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कांकेर जिले के मालगांव केंद्र पर पूजा अर्चना कर खरीदी का शुभारंभ किया।
- कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने झालखम्हरिया केंद्र पर उपस्थिति दर्ज कराई।
- कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बलरामपुर के डौरा कोचली केंद्र पर धान खरीदी का शुभारंभ किया।
- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने पल्ली केंद्र का निरीक्षण किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

