रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
सीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान की कुशलक्षेम जानी, बेहतर से बेहतर इलाज करने दिए निर्देश
11 जून, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान की कुशलक्षेम जानी, बेहतर से बेहतर इलाज करने दिए निर्देश

सीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान की कुशलक्षेम जानी, बेहतर से बेहतर इलाज करने दिए निर्देश

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर संदीप खलको के बेहतर इलाज के लिए यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर संदीप खलको की कुशलक्षेम पूछी। खलको की हालत ठीक है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया। आइजी और कलेक्टर एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया की घटना में श्री खलको के जबड़े और आंख में चोट लगी है। उन्हें भर्ती कर जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी उनका स्वास्थ्य ठीक है। आईजी और कलेक्टर ने घायल जवान की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। अधिकारियों ने घायल जवान के परिवार जनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें