
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार राजभवन का नाम बदलने का आदेश राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना की ओर से जारी कर दिया गया है। राजभवन अब ‘‘लोकभवन‘‘ के नाम से जाना जाएगा।
राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना के मुताबिक राज्यपालों के सम्मेलन-2024 में ही राजभवनों का नाम बदलकर लोकभवन करने का सुझाव दिया गया था। इसी के अनुरूप ही गृह मंत्रालय की ओर से अब पत्र जारी किया गया है।
पत्र पर तत्काल अमल करते हुए 'राजभवन' नाम परिवर्तित किए आदेश जारी कर दिया गया है। अब से सभी शासकीय प्रयोजनों के लिए राजभवन का नाम लोकभवन के नाम से पढ़ा और लिखा जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

