
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर जनसामान्य को लोकभवन का भ्रमण कराया जा रहा है। जिससे वह लोकभवन की गतिविधियों से जुड़ सकें। इसी कड़ी में सोमवार को बेमेतरा जिले के टेमरी गांव के जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों के सदस्यों और ग्रामीणों ने लोग भवन का भ्रमण किया। इस गांव को राज्यपाल ने गोद ले रखा है।
सरपंच शिवमूर्ति कोसले और विहान स्व-सहायता समूहों की प्रमुख गीता बंजारे के साथ गांव के लोगों ने लोकभवन परिसर स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम, उदंती परिसर, कन्हार परिसर, डिस्पेंसरी, सचिवालय की विभिन्न शाखाओं और हरे-भरे उद्यान को देखा। भ्रमण के दौरान सभी स्थानों के संबंध में उन्हें विस्तृत जानकारी भी दी गई।
ग्रामीणों ने परिसर में स्थापित तोप को भी देखा, जो कि वर्ष 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान उपयोग में लाया गया था। भ्रमण के बाद ग्रामीणों ने अपने अनुभव साझा किए। उनका कहना था कि लोकभवन को देखने के बाद उन्हें आनंद की अनुभूति हो रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

