
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मंगलवार को जशपुर पहुंचने पर आगडीह हवाई पट्टी पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वागत किया। इस दौरान अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूको झारखंड के माझाटोली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना है। वह जशपुर से माझाटोली के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुईं। राष्ट्रपति को अंतरराज्यीय जन संस्कृति समागम ' कार्तिक जतरा' में शामिल हो रही हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के मुख्यमंत्री को शामिल होना है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

