मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
बिना अनुमति स्कूल परिसर के पेड़ कटवाने और शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार करने पर प्रधानाचार्य निलंबित
09 जुल, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बिना अनुमति स्कूल परिसर के पेड़ कटवाने और शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार करने पर प्रधानाचार्य निलंबित

बिना अनुमति स्कूल परिसर के पेड़ कटवाने और शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार करने पर प्रधानाचार्य निलंबित

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

बलरामपुर। विकासखंड राजपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर के प्रधानाचार्य आईडी खलखो को बिना अनुमति पेड़ काटवाने और शिक्षिकाओं से दुर्व्यहार करने पर आयुक्त सरगुजा की ओर से निलंबित किया गया है। आरोप है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर के प्रधानाचार्य आईडी खलखो ने स्कूल परिसर के 04 बड़े पेड़ों की अवैध रूप से सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति से कटाई कराने के साथ शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार किया। 

   

जिला शिक्षा अधिकारी के जांच रिपोर्ट के अनुसार आईडी खलखो की ओर से विद्यालय परिसर के 04 पेड़ों की कटाई तथा शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार करने की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई। प्रधानाचार्य का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के सर्वथा विपरीत है। उक्त कृत्य के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर के प्रधानाचार्य आईडी खलखो को आयुक्त सरगुजा द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 

  

निलंबन अवधि में प्रधानाचार्य का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा, सरगुजा संभाग अम्बिकापुर नियत किया गया है। उन्हें निलंबन की अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें