सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
सिकल सेल रिसर्च सेंटर खोलने के लिए केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव, सीएम साय बोले - सामूहिक जिम्मेदारी से दूर होगी सिकल सेल एनीमिया की बीमारी
19 जून, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सिकल सेल रिसर्च सेंटर खोलने के लिए केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव, सीएम साय बोले - सामूहिक जिम्मेदारी से दूर होगी सिकल सेल एनीमिया की बीमारी

सिकल सेल रिसर्च सेंटर खोलने के लिए केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव, सीएम साय बोले - सामूहिक जिम्मेदारी से दूर होगी सिकल सेल एनीमिया की बीमारी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम, मेडिकल कालेज में विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिकलसेल के लिए राष्ट्रीय स्तर का रिसर्च सेंटर खोलने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। जिससे प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया बीमारी से और बेहतर तरीके से बचाव किया जा सके।


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश 2047 तक विकसित भारत का रूप ले लेगा और इसी दौरान भारत से सिकल सेल एनीमिया की बीमारी भी पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्व सिकल सेल दिवस पर सिकल सेल की स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर सिकल सेल जागरूकता रथ को रवाना किया और सिकल सेल से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।


 मुख्यमंत्री ने सिकल सेल पीड़ितों को जेनेटिक कार्ड का वितरण किया और बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में भी जागरूकता फैलाने के लिए सिकल सेल की जानकारी देने वाली हल्बी और गोंडी भाषा की पुस्तिका का विमोचन किया।  इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ,शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप उपस्थित थे।


सिकल सेल की जाँच आवश्यक रूप से कराना चाहिए 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सिकल सेल की जाँच और परीक्षण आवश्यक रूप से कराना चाहिए और इसकी रोकथाम के लिए सभी को जागरूक होना आवश्यक है l विवाह के पूर्व सभी महिला और पुरुष को सिकलसेल की जाँच करानी चाहिए और दोनों के पीड़ित होने पर शादी नहीं करनी चाहिए ताकि आनुवंशिक रूप से यह बीमारी अगली पीढ़ी मे स्थानांतरित न होने पाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी समुदाय के लोग सिकलसेल एनीमिया से ज्यादातर पीड़ित हैं। इन पीड़ित मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग और आदिम जाति विकास विभाग के सहयोग से  जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।


आंकड़े प्रस्तुत किए

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिलों के लक्षित 1 करोड़ 77 लाख 69 हजार 535 सिकल सेल स्क्रीनिंग के विरूद्ध कुल 1 करोड़ 11 लाख 06 हजार 561 स्क्रीनिंग कर लिया गया है l इस परीक्षण में 1 करोड़ 06 लाख 24 हजार 245 स्क्रीनिंग निगेटिव पाए गए है। स्क्रीनिंग में 2 लाख 90 हजार 663 वाहक पाये गये हैं तथा 22 हजार 672 को बीमारी प्राप्त हुई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें