
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे। लोगों की समस्याओं का निराकरण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का तत्काल और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जिससे लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके। जनदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं।
तमाम मरीजों की समस्याओं का मुख्यमंत्री मौके पर ही समाधान कराते हैं। लोग इस विश्वास के साथ जन दर्शन में पहुंचते हैं कि उनकी समस्या का तत्काल हल हो जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

