
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - कमलेश सीमानकर
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और तत्काल जिला न्यायालय परिसर को सुरक्षा घेरे में लेते हुए सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
मौके पर बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और पुलिस टीम ने न्यायालय परिसर के भीतर मौजूद सभी कक्षों, गलियारों और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की। सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय में मौजूद लोगों को बाहर निकालकर परिसर खाली कराया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके।
एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि अज्ञात आरोपियों द्वारा ई-मेल के माध्यम से बम लगाए जाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही बीडीएस और पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान किसी भी प्रकार का संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। न्यायालय का कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए अलग-अलग कक्षों में सावधानीपूर्वक तलाशी ली गई।
गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला न्यायालय को इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और ई-मेल की तकनीकी जांच भी की जा रही है।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

