
रायपुर। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वालों के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ की में एससी-एसटी युवकों ने नग्न प्रदर्शन किया।
युवाओं ने नग्न होकर विधानसभा का मार्च किया है।
हाथों में तख्ती लेकर नग्न प्रदर्शन।
विधानसभा के पास पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारी युवाओं को हिरासत में ले लिया है।
एससी-एसटी युवाओं द्वारा फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है।
प्रदर्शन की चेतावनी के बाद रात भर पुलिस ने की धरपकड़, फिर भी प्रदर्शन करने में युवा सफल हुए।
युवाओं ने फर्जी प्रमाणपत्र मामले में कार्रवाई नहीं होने पर नग्न विरोध प्रदर्शन की दी थी चेतावनी।
युवाओं के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद आरक्षित वर्ग में गैर आरक्षित वर्ग के लोग नौकरी कर रहे हैं। छोटे से लेकर बड़े पदों तक ऐसे लोगों की भरमार है।
क्यों हो रहा है विरोध
आपको बता दें कि फर्जी जाति मामले को लेकर राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति गठित की थी। लेकिन समिति ने अब तक फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी पाने वालों पर कार्रवाई नहीं की है। अब तक कई लोगों के प्रमोशन भी हो चुके हैं। जिसका विरोध अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के युवाओं ने किया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

