मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- स्काउट गाइड हमें सिखाता है आनंद के साथ जीना
07 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Minister Gajendra Yadav

Minister Gajendra Yadav

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल, पेंशनबाड़ा कार्यालय परिसर मे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्यालय कार्यालय भवन के भूमि पूजन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जिस मंशा से स्काउट एंड गाइड्स की स्थापना की गई थी, वह सदैव बना रहना चाहिए। स्काउट गाइड हमें आनंद के साथ जीना सिखाता है। 

मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य के सभी प्रशिक्षण संस्थानों को और अधिक सुदृढ़ एवं उत्कृष्ट बनाया जाएगा। यह भी आश्वासन दिया कि आज भूमि पूजन संपन्न हुआ है और अगले एक वर्ष के भीतर राज्य कार्यालय, भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर स्काउट एवं गाइड आंदोलन के उद्देश्यों और युवा सशक्तिकरण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। 

 

विशिष्ट अतिथियों में माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की सचिव पुष्पा साहू, राज्य कोषाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा तथा  श्री जी. स्वामी जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन राज्य सचिव, भारत स्काउट एंड गाइड्स जितेंद्र कुमार साहू ने दिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, सरिता पांडे (राज्य प्रशिक्षण आयुक्त), राज्य के विभिन्न जिलों से आए स्काउट गाइड सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें