
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - विजय पचौरी
दंतेवाड़ा । सुकमा जिले के उप पुलिस अधीक्षक तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में चाकू से हमला किया गया। यह घटना उस समय हुई, जब वर्मा न्यायालयीन प्रकरण के संबंध में जिला न्यायालय दंतेवाड़ा आए हुए थे। जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा के बाजार क्षेत्र में TVS शोरूम के पास एक युवक और एक युवती ने अचानक DySP तोमेश वर्मा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हमले में घायल DySP तोमेश वर्मा को तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावर युवक को मौके से पकड़ लिया। आरोपी की पहचान रविशंकर साहू, निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुकमा से DSP का पीछा करते हुए दंतेवाड़ा तक पहुंचा था और इसी दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

