शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, C-60 का जवान शहीद
06 फ़र, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - हरन बिस्वास

पखांजुर । महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें दो पुरुष और एक महिला नक्सली शामिल हैं। घटनास्थल से एक AK-47 राइफल और एक SLR राइफल बरामद की गई है। फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है।

यह मुठभेड़ सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई, जब जंगल क्षेत्र में छिपे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने मोर्चा संभालते हुए तीनों नक्सलियों को ढेर कर दिया।
हालांकि इस ऑपरेशन में C-60 बटालियन को भी नुकसान उठाना पड़ा। कांस्टेबल दीपक चिन्ना मडावी (38 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर भामरागढ़ के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शहीद होने से विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है।
वहीं, कांस्टेबल जोगा मडावी (निवासी किश्तयापल्ली) को भी गोली लगी है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गढ़चिरौली रेफर किया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और आसपास के जंगलों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन अभी जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें