मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
भिलाई में बहन के प्रेमी की हत्या: भाई ने दी दर्दनाक मौत, आरोपी पुलिस हिरासत में
30 अक्टू, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट -  सुनील चौहान

दुर्ग। जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। भिलाई के मांझी पारा स्थित तिरंगा नगर में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

भाई ने बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट

गुरुवार को खुर्सीपार थाना क्षेत्र में यह दर्दनाक घटना तब हुई जब एक भाई ने अपनी बहन के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक, युवती अपने घर पर अकेली थी, तभी धीरज सरोज नाम का युवक उससे मिलने पहुंचा। तभी अचानक युवती का भाई सिद्धार्थ घर पहुंच गया। घर के अंदर बहन को प्रेमी के साथ देखकर वह आग बबूला हो गया।

गुस्से में दी दर्दनाक सजा

गुस्से में आकर सिद्धार्थ ने पहले धीरज की जमकर पिटाई की और फिर उसका सिर दीवार पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर खुर्सीपार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया।

परिवारों में पहले से था तनाव
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मृतक और आरोपी पड़ोसी थे और दोनों परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों परिवारों के बीच पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार से पूछताछ की जा रही है।

मां ने की फांसी की मांग

घटना के बाद मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। इस वारदात से पूरे इलाके में गम और आक्रोश का माहौल है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें