रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
ब्रेक चिपकने से उठा धुआं, सतर्कता से टली बड़ी घटना, त्रिपुर तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन सुरक्षित रवाना
27 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - शेष चरण गुप्त 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ से दक्षिण भारत के लिए निकली त्रिपुर तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोच नंबर एस–10 में हार्ड एक्सल के कारण हल्का धुआं उठता दिखाई दिया। चक्के में ब्रेक चिपकने से धुआं निकलने पर यात्रियों ने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया। यह घटना आंध्र प्रदेश में सेलम जंक्शन के बाद कुरपुरू और लोकुर स्टेशनों के बीच हुई। सूचना मिलते ही त्रिपुर यात्रा के कर्मचारी, लोको पायलट और गार्ड मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर त्वरित कार्रवाई की। समय रहते समस्या पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
 
उल्लेखनीय है कि यह स्पेशल ट्रेन कन्याकुमारी से रात 10:40 बजे मरकापुर के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से लगभग 1100 तीर्थयात्री सवार हैं। आवश्यक जांच और सुधार के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें