शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
कड़ाके की ठंड में भिलाई के मैत्री गार्डन जू में जानवरों के लिए विशेष इंतजाम, अलाव से लेकर पैरा बिछाने तक व्यापक तैयारी
05 जन, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - सुनील चौहान 

भिलाई। कड़ाके की ठंड का असर अब भिलाई स्टील प्लांट के अधीन संचालित मैत्री गार्डन जू में भी साफ़ नजर आने लगा है। बढ़ते ठंडे मौसम को देखते हुए जू प्रबंधन ने वन्यजीवों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। भारत–रूस की मैत्री के प्रतीक इस जू में तापमान गिरते ही सभी बाड़ों और आश्रयों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं।

जू परिसर में मौजूद वाइट टाइगर, बबर शेर और तेंदुए के बाड़ों में अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें पर्याप्त गर्माहट मिल सके। वहीं हिरण, बारहसिंगा, नीलगाय सहित अन्य शाकाहारी जीवों और पक्षियों के लिए पैरा व सूखी घास बिछाई गई है, जिससे वे ठंड से सुरक्षित रह सकें। जू प्रबंधन के अनुसार जानवरों की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त इंतजाम भी किए जा रहे हैं। जू प्रबंधक ने बताया कि ठंड लगातार बढ़ रही है, ऐसे में सभी वन्यजीवों की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

ठंड के बावजूद मैत्री गार्डन में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। परिवारों के साथ बड़ी संख्या में लोग जू भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं। प्रबंधन द्वारा पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कुल मिलाकर, ठंड के मौसम में भी मैत्री गार्डन जू में वन्यजीवों के संरक्षण और स्वास्थ्य को लेकर गंभीर और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे यह जू पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें