रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
सुशासन सप्ताह, प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कोरिया में लगे विशेष शिविर
24 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट – मनोज श्रीवास्तव

कोरिया,छत्तीसगढ़ । भारत सरकार के सुशासन सप्ताह – प्रशासन गाँव की ओर अभियान के अंतर्गत कोरिया जिले के सभी विकासखंडों और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविरों में धरती आबा अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह प्रतिषेध, महिला सशक्तिकरण, टोनही प्रताड़ना उन्मूलन एवं कृषि संबंधी योजनाओं पर विशेष फोकस किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही सेवाएँ प्रदान कर ग्रामीणों को राहत दी गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं आयुष विभाग ने रोग प्रतिरोधक काढ़ा एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर एवं सहायक छड़ियाँ प्रदान की गईं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पात्र बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा बाल विवाह के खिलाफ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
 
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत लगाए गए इन शिविरों से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिला है और प्रशासन एवं आम जनता के बीच संवाद और विश्वास मजबूत हुआ है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें