रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 अप्रैल से
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 अप्रैल से

छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 अप्रैल से

N
डेस्क रिपोर्टर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों में 24 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का निर्णय लिया है।


स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एण्ड लाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं, उनका एण्ड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा। इसके पश्चात अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे। यह आदेश शासकीय एवं निजी स्कूलों में लागू होगा।

(Source : IANS)

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें