रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
राष्ट्र-निर्माण में आदिवासी अमर शहीदों का योगदान अनुपम - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
11 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - योगेश्वर सिन्हा

बालोद। वीर मेला महोत्सव के अवसर पर आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे, जहां उन्होंने आदिवासी समाज के महान शहीदों और महापुरुषों के अद्वितीय योगदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी जनजातियों का त्याग, शौर्य और लोकपरंपराएँ हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने आदिवासी समाज की संस्कृति, इतिहास और विरासत को अत्यंत वैभवशाली बताया। उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर अमर शहीद वीर नारायण सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए कई घोषणाएं भी कीं—

- मेला स्थल के समीप तालाब निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति
- वीर मेला आयोजन हेतु दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया
- देव स्थल में किचन शेड निर्माण की घोषणा
- कुल 71 लाख 93 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 5 विकास कार्यों का लोकार्पण

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें