
रायपुर। गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ीघाट के अंतर्गत ओड़ परिक्षेत्र में वन्यजीव अपराध के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई की गई है। वन विभाग की टीम ने 6 शिकारियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से खरगोश पकड़ने के फंदे, तीर-कमान और मछली पकड़ने के जाल जैसे शिकार की सामग्री बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए सभी 06 अभियुक्तों को दिनांक 07 जनवरी को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद के समक्ष पेश किया गया। राज्य वन क्षेत्र अंतर्गत आ रहे शिकार के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए वन मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर वन और वन्यजीवों की सुरक्षा, संरक्षण व संवर्धन के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। इसी कड़ी में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) के दिशा निर्देश पर वन व वन्यजीव सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग की ओर से लगातार एंटी स्नेयर वाक अभियान चलाया जा रहा है।
वन क्षेत्र में शिकार पर अंकुश लगाने के लिए कठोर गश्त, वनकर्मियों की तैनाती, आधुनिक तकनीक, ड्रोन, ट्रैप कैमरे, का उपयोग, स्थानीय समुदायों को जोड़ना, कड़े कानून और जुर्माने, और जागरूकता अभियान जैसे कदम उठाने चाहिए, खासकर पिकनिक या अन्य गतिविधियों की आड़ में होने वाले अवैध शिकार को रोकने के लिए चौकसी बढ़ाया गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

