सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
पुलिस की छवि, थाने में शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों से किए गए व्यवहार से बनती है: रमेन डेका
01 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Governor ramen deka

Governor ramen deka

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि पुलिस को आम जनता से मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करना चाहिए। पुलिस की छवि, थाने में  शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों से किए गए व्यवहार से बनती है।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को थाने में आए पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए तत्पर होना चाहिए। परीवीक्षाधीन आइपीएस अधिकारियों में आदित्य कुमार, अंशिका जैन, बनसोडे प्रतीक दादासाहेब और साकोरे मानसी नानाभाऊ ने राज्यपाल से मुलाकात की।

 

मौके पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी रायपुर के निदेशक अजय कुमार यादव, अकादमी के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला भी उपस्थित थे।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें