रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में नहीं रुक रहा कमार जनजातियों का पलायन, गरियाबन्द के बाद अब यहां के ग्रामीण छोड़ रहे गांव
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में नहीं रुक रहा कमार जनजातियों का पलायन, गरियाबन्द के बाद अब यहां के ग्रामीण छोड़ रहे गांव

छत्तीसगढ़ में नहीं रुक रहा कमार जनजातियों का पलायन, गरियाबन्द के बाद अब यहां के ग्रामीण छोड़ रहे गांव

N
डेस्क रिपोर्टर

गरियाबंद, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। गरियाबन्द में हो रहे पलायन से अब कमार जनजजातियो के बसाहट वाले राजीव गोद ग्राम  कूल्हाड़ीघाट से भी पलायन का मामला सामने आया है। वैक्सीनेशन की सूची तैयार करते समय पंचायत सचिव को पलायन की भनक लगी। पंचायत सचिव द्वारा जनपद सीईओ को सौपे गए सूची में पंचायत के 5 गांव से 29 परिवार के 49 मजदूर अपने 17 बच्चों के साथ पलायन कर गए है। 


हैरानी की बात तो यह है कि पलायन करने वालो में स्कूल का स्वीपर व आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका का नाम भी शामिल है। दिसम्बर माह से तेलांगाना के लिए पलायन करने की जानकारी मिली है। सरकारी रिकार्ड की मानें तो गांव में मनरेगा के 1 करोड़ लागत से 49 काम की मंजूरी दी गई है, काम भी चल रहे है, पर भुगतान नियमित नही होना पलायन का वजह बताया जा रहा है। 

जनजजातियो के बसाहट वाले अमली के बाद अब राजीव गोद ग्राम से पलायन से प्रसाशन सकते में आ गया है। अफसर कारण का पता लगाकर अपनी जिम्मेदारी का इतिश्री कर रहे। इधर पलायन कैसे थमेगा इस पर विचार नहीं किया जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें