शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
स्वेच्छा अनुदान से पत्नी की संस्था को विधायक ने दिए 5 लाख रुपए
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
स्वेच्छा अनुदान से पत्नी की संस्था को विधायक ने दिए 5 लाख रुपए

स्वेच्छा अनुदान से पत्नी की संस्था को विधायक ने दिए 5 लाख रुपए

N
डेस्क रिपोर्टर

राजनांदगांव, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू द्वारा स्वेच्छा अनुदान की राशि अपनी पत्नी की संस्था सहित संपन्न लोगों को दिए जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद विपक्ष के द्वारा स्वेच्छा अनुदान की राशि का बंदरबांट किए जाने का आरोप लगाया गया है। 

 


डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू द्वारा अपनी पत्नी के नाम की एक संस्था सृजन फाउंडेशन को 5 लाख रूपये स्वेच्छा अनुदान से दिए जाने का मामला सामने आया है, यही नहीं विधायक ने अपनी पत्नी की संस्था के अलावा ऐसे लोगों को भी स्वेच्छा अनुदान की राशि हजारों और लाखों रुपए में दी है जिनके पास कई एकड़ जमीन भी है। विधायक ने अपनी पत्नी जय श्री साहू की संस्था को 5 लाख और अन्य संपन्न लोगों को आर्थिक सहायता के नाम पर 10-10 हजार का स्वेच्छा  अनुदान दिया है। जिसकी सूची सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में राजनांदगांव  सांसद संतोष पांडे ने कहा कि कांग्रेस के लिए यह नई बात नहीं है, तो वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। 

डोंगरगांव विधायक द्वारा जिन लोगों को स्वेच्छाअनुदान की राशि स्वीकृत की गई उनमें ज्यादातर अपने करीबी और कांग्रेसी पार्टी से जुड़े लोगों को स्वेच्छा अनुदान देने का आरोप लगाया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें