
रायपुर। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष में मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग क़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को इलाज में कोई समस्या न हो, यह सुनिश्चित करने क़े निर्देश दिए। अस्पतालों में जिला कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने के लिए कहा।
कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। गरीब परिवार के सदस्यों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। शासकीय अस्पतालों के साथ ही जिले में अनुबंधित कुल 13 निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई बाधा न आए। किसी क्षेत्र विशेष में कोई समस्या हो तो उसे दूर करने के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम के द्वारा ली जाने वाली बैठकों में विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को शामिल होकर स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कोई समस्या हो तो जरूर बतानी चाहिए। उन्होनें गत दिवस जिला मुख्यालय में हुई अप्रिय घटना में पीड़ितों का निशुल्क इलाज की व्यवस्था और दस्तावेजों का संधारण करने क़े निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले की वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर सभी अस्पतालों में जिला कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर +91-9479190629 तथा एम्बुलेंस कॉल नंबर को प्रदर्शित करने क़े निर्देश दिए. इसके साथ ही अस्पताओं से निकलने वाले जैव अपशिष्ट पदार्थों के उचित निपटान के लिए उपयुक्त व्यवस्था बनाने क़े निर्देश दिए। बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों क़े रोकथाम के लिए शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

