रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
महिला एवं बाल विकास की भर्ती प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 19 को नई वेबसाइट का करेंगी शुभारंभ
16 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Minister laxmi rajwade

Minister laxmi rajwade

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर। प्रदेश में आंगनबाड़ी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 19 दिसंबर मंत्रालय के महानदी भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की ऑनलाइन भर्ती सॉफ्टवेयर व नई विभागीय वेबसाइट का शुभारंभ करेंगी।

यह डिजिटल भर्ती प्रणाली आवेदन से लेकर चयन तक की पूरी प्रक्रिया को एक ही ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध कराएगी। इससे योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेगा और भर्ती प्रक्रिया अधिक सरल, स्पष्ट एवं निष्पक्ष बनेगी। साथ ही अनावश्यक कार्यालयीन दौड़-भाग और भ्रम की स्थिति से भी निजात मिलेगी। मंत्री ने कहा है कि ऑनलाइन प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी और समय व संसाधनों की बचत होगी।

 

मंत्री का कहना है कि यह पहल आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े मानव संसाधन प्रबंधन को सशक्त बनाएगी और महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी। नई डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से शासन की कार्यप्रणाली में विश्वास बढ़ेगा। आंगनबाड़ी व्यवस्था को आधुनिक, उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें