
छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदिवासियों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि 9 जून के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि अर्पित की है। कहा कि बिरसा मुंडा गाथा आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करती हैे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से एक थे। उन्होंने आदिवासियों को एकत्र कर जल, जंगल और जमीन पर अधिकारों के लिए आंदोलन चलाया। उनके शौर्य और बलिदान की गाथा आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करती हैें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा ने हमें सिखाया कि सामूहिक इच्छाशक्ति, हथियारों की शक्ति पर भी भारी पड़ती है। उनका अदम्य साहस हम सबके लिए प्रेरणादायी है। आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाना और स्वाभिमान की रक्षा बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

