
रायपुर। जल संसाधन विभाग की ओर से कोरबा जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 17 करोड़ 89 लाख 6 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें विकासखंड कटघोरा के तहत खोलार नाला स्टापडेम नं. 2 के काम के लिए 6 करोड़ 83 लाख 83 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है।
इस योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन और किसानों की ओर से खुद के साधन से 25 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई होगी। साथ ही औद्योगिक और औद्योगिक प्रयोजन के लिए जल दिया जाएगा। इसी तरह से विकासखंड -पाली की धौराभाठा जलाशय योजना के निर्माण कार्यों के लिए 11 करोड़ 5 लाख 23 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
इस योजना के अंतर्गत 400 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

