रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
गिरौदपुरी धाम के जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की होगी न्यायिक जांच, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिए निर्देश
10 जून, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
गिरौदपुरी धाम के जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की होगी न्यायिक जांच, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिए निर्देश

गिरौदपुरी धाम के जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की होगी न्यायिक जांच, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिए निर्देश

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों की मांग पर गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ पर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पूरे मामले के लिए न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने न्यायिक जांच कराने के निर्देश दिए थे। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में कहीं भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है। गौरतलब है कि 15-16 मई 2024 की रात को पूज्य जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें