
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से राज्य की जनता की समस्याओं की सुनवाई के उद्देश्य से शुरू किए गए जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री से उनके आवास कार्यालय पर मिलकर लोगों ने अपनी समस्याओं, मांगों को रखा।
मुख्यमंत्री से मिलने वालों ने आर्थिक सहायता, इलाज के लिए सहायता, विभिन्न निर्माण कार्याें के संबंध में आवेदन देकर समाधान का आग्रह किया। इस दौरान राजधानी रायपुर के जोन क्रमांक 3 के वार्ड 10 में नार्थ सिटी आदर्श नगर मोवा के नागरिकों ने अशोका रतन के पास लगभग 600 मीटर की सड़क खराब होने की जानकारी मुख्यमंत्री को देते हुए यहां पक्की सड़क बनवाने का आग्रह किया।
नागरिकों ने बताया कि कच्ची सड़क होने के कारण बरसात में उन लोगों की दिक्कतें होती है। आर के तिवारी ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में कॉलोनी वासियों की ओर से आवेदन सौंपा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

