
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेशभर के एसपी और आईजी की बैठक लेंगे। बैठक में कानून व्यवस्था में कसावट लाने चर्चा की जाएगी। बैठक सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में सीएम विष्णुदेव साय लगभग 10.30 बजे पहुंचेंगे। बता दें कि इस समीक्षा बैठक में प्रदेश के (IG-SP Conference) आईजी और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर कसावट लाने के लिए चर्चा की जाएगी।
6वें नंबर पर था छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ रहे हैं। दुष्कर्म, हत्या, लूट जैसे मामलों में छत्तीसगढ़ देश के टॉप 10 राज्यों की श्रेणी में है। बीते सालों की बात करें तो छत्तीसगढ़ का स्थान 6वें नंबर पर हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिए सीएम साय अपराधों की समीक्षा करेंगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं इस पर भी विस्तार से चर्चा होगी।
बैठक में प्रदेश के 33 जिलों के एसपी शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करीब 1 घंटे तक मौजूद रहेंगे।जबकि गृहमंत्री विजय शर्मा मौजूद रहेंगे।
लोकसभा की तैयारी को लेकर भी होगी चर्चा
देशभर में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर (IG-SP Conference) कानून व्यवस्था और आने वाले त्यौहार को लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी।
इसके अलावा 28 फरवरी से शुरू होने वाले राजिम कुंभ कल्प को लेकर भी तैयारी छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू कर दी है। इसको लेकर भी चर्चा की जा सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

