रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
सरकार के दो साल, विकास की नई गाथा, अहिवारा को मिली कई बड़ी सौगातें
15 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - सुनील चौहान 

दुर्ग। अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि साय सरकार में विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होगी और सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की जा रही हैं। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री के अहिवारा दौरे के दौरान क्षेत्र को कई शैक्षणिक सौगातें मिली हैं। शासकीय हाई स्कूल मुरमुंदा में हायर सेकेंडरी स्कूल की शुरुआत, ग्राम अछोटी डाइट में शासकीय बी.एड. कॉलेज और अहिवारा स्थित नागरिक कल्याण महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं की घोषणा की गई है, जिन्हें जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव द्वारा भी क्षेत्र के विकास को लेकर अहम घोषणाएं की गई हैं, जिनमें सहगांव उद्वहन सिंचाई योजना को तुरंत प्रारंभ करना, कपसदा, नारधा और मोहंदी जलाशयों का जीर्णोद्धार, तथा बानबरद में शासकीय हाई स्कूल खोलने की घोषणा शामिल है। प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार पर बात करते हुए विधायक ने कहा कि पिछले दो वर्षों में भिलाई-03 और अहिवारा में उपपंजीयक कार्यालय शुरू किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को रजिस्ट्री के लिए अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है।

नगर विकास के तहत उन्होंने बताया कि नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 181 विकास कार्यों के लिए 52 करोड़ 66 लाख 41 हजार रुपये, नगर पालिका परिषद जामुल में 69 कार्यों के लिए 8 करोड़ 45 लाख 67 हजार रुपये और नगर पालिका परिषद अहिवारा में 69 कार्यों के लिए 21 करोड़ 68 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें