
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - दुर्गा प्रसाद सेन
नवागढ़। ग्राम गोढ़ीकला में दबंगों द्वारा की गई बर्बर मारपीट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां मामूली गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर दो युवकों को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर जमकर पीटा। घटना में पीड़ित युवकों की पहचान टेकचंद टंडन और सूर्यदेव के रूप में हुई है। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को एक स्थान पर बंद कर बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस के पहुंचने पर दोनों युवकों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया।
घायल टेकचंद टंडन और सूर्यदेव को तत्काल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। नवागढ़ थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

